युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के लिए किया प्रेरित, नेहरू युवा केंद्र में आयोजित हुईं विविध गतिविधियां 

Spread the love

वाराणसी। नेहरू युवा केंद्र, माय भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित अंतर जनपद युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चौथे दिन विविध प्रेरणादायक गतिविधियों और सत्रों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रातः जागरण, योग, प्रार्थना और स्वच्छता अभियान के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न प्रेरणादायक खेल और शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए।

पूर्वाह्न सत्र में यूनिसेफ के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. शाहिद ने भारत में यूनिसेफ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूनिसेफ ने भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास, विशेषकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही, युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक नवाचार के जरिए अवसर प्रदान करने के लिए चल रहे यूनिसेफ के युवा कार्यक्रम की जानकारी दी।

दोपहर सत्र में जिला उद्योग केंद्र के सहायक महाप्रबंधक अजय गुप्ता ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न रोजगार योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं, बल्कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं।

इसके बाद कर्नल विनोद कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल, ने युवाओं से संवाद करते हुए अपने सेवा अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। माय भारत पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग, ईएलपी निर्माण, और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। शैक्षणिक सत्र का संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश, इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, शिवम गुप्ता (ग्रुप लीडर) सहित अन्य ने सक्रिय सहयोग दिया। इस कार्यक्रम ने युवाओं को कौशल, रोजगार, और सामाजिक नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें समाज सेवा के प्रति जागरूक किया।

  • Related Posts

    रोजगार व उद्योग क्षेत्राचा व्यापक सर्वेक्षण उपक्रमाच्या घडी पुस्तीकीचे जिल्हाधिकारी कीर्ती किरण पुजार यांचे हस्ते प्रकाशन

    Spread the love

    Spread the loveधाराशिव – देशातील रोजगार,बेरोजगारी आणि असंघटित क्षेत्राच्या आर्थिक स्थितीबाबत अद्ययावत व विश्वासार्ह माहिती उपलब्ध करून देण्यासाठी केंद्र शासनाच्या सांख्यिकी व कार्यक्रम अंमलबजावणी मंत्रालयामार्फत (MoSPI) नियतकालिक श्रमशक्ती सर्वेक्षण (Periodic…

    १ ऑगस्टपासून महिला व ज्येष्ठ नागरिकांसाठी NCMC स्मार्ट कार्ड बंधनकारक ;परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

    Spread the love

    Spread the loveविश्व प्रशांत न्यूज/मुंबई विशेष वृत्तसेवा:- महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळाच्या प्रवासी सेवांमध्ये अधिक पारदर्शकता, सुलभता आणि डिजिटल व्यवहारांना चालना देण्यासाठी १ ऑगस्ट २०२६ पासून महिला, ज्येष्ठ नागरिक आणि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *